केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने 'जय श्री राम' मामले पर राहुल गांधी को घेरा, जानें क्या बोले

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कौशल विकास और उद्यम शीलता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ पांडेय पहली बार वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंगाल में चल रहे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा।
पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारे पर हो रही राजनीति पर उन्होंने कहा, बंगाल में इस नारे को लगाने पर प्रतिबंध किया गया है। विपक्ष इस पर शांत है, राहुल गांधी कहते हैं नफरत की राजनीतिक हो रही है तो बंगाल में मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा, बंगाल में जय श्रीराम का नारा और बुलंद होता जा रहा है।

More videos

See All