कैंट विधानसभा सीट पर हर दिन बढ़ रहे दावेदार, विपक्षी दलों में लाइन

प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज से सांसद बनने के बाद खाली हुई कैंट सीट पर हर दिन भाजपा में नया नाम सामने आ रहा है। दूसरी विधानसभा में रहने वाले भी यह मौका नहीं चूकना चाहते हैं। पूर्व मंत्री कुसुम राय और भाजपा नेता राजीव मिश्र भी टिकट चाहते हैं। कैंट सीट से तीन बार विधायक रहे और अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी भी दावेदार हैं।
रीता बहुगुणा जोशी अपने पुत्र मंयक जोशी को उपचुनाव में उतारना चाहती हैं। भाजपा से लंबे समय से जुड़ीं एडवोकेट अनीता अग्रवाल के अलावा मध्य विधानसभा से विधायक और विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नमृता पाठक भी दावेदारों में शामिल हैं। मेयर संयुक्ता भाटिया के पुत्र प्रशांत भाटिया भी दावेदारों में शामिल हैं। 
विपक्षी दलों में लाइन 
मुलायम की बहू अपर्णा यादव भी कैंट सीट की किसी भी दल से चुनाव लडऩे की चर्चा है। सपा से दावेदारों में पूर्व पार्षद व 2012 में कैंट से सपा उम्मीदवार रहे सुरेश चौहान, व्यापारी नेता पवन मनोचा, पूर्व पार्षद राजू गांधी, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, कैंट अध्यक्ष अमित सक्सेना तो कांग्रेस से छात्र नेता रहे राजेश शुक्ला, कांग्रेस मीडिया की जिम्मेदारी संभालने वाले वीरेंद्र मदान के अलावा पांच बार से पार्षद रहे गिरीश मिश्र और चार बार से पार्षद  रहे राजेंद्र सिंह गप्पू भी दावेदार हैं।

More videos

See All