ग्लव्स विवाद पर बोले गिरिराज- धोनी बड़े देशभक्त, पाकिस्तान न दे नसीहत

लोकसभा चुनाव में मिली विराट जीत के बाद केंद्रीय मंत्री बने गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं. इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए और अपने मंत्रालय पशुपालन एवं मतस्य विभाग समते तमाम राजनीतिक सवालों का जवाब दिया.
क्रिकेट विश्वकप में धोनी के ग्लव्स पर हुए विवाद का खंडन करते हुए गिरिराज ने कहा कि धोनी बड़े देशभक्त हैं. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देने से बचने की सलाह भी दे डाली. धोनी के बलिदान ग्लव्स विवाद पर पाकिस्तान ने कहा था कि धोनी महाभारत खेलने गए हैं या क्रिकेट.

More videos

See All