पुण्यतिथि पर देश ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया, गृह मंत्री अमित शाह ने कही यह बात

ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सबसे पहले आंदोलन का आगाज करने वाले आदिवासियों के सबसे बड़े हीरो भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर देश ने याद किया. रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ‘धरती आबा’ के नाम से मशहूर बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की. देश के गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी.
कोकर स्थित बिरसा के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक पर लगी ‘धरती आबा’ की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. 

More videos

See All