भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून को होगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जून को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब इस बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 14 जून को होने वाली यह बैठक अब रविवार 16 जून को होगी।

कटियार ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक व सह संयोजक, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख एवं महापौर, लोकसभा विस्तारक व विस्तारक संभाग प्रभारी, मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के प्रदेश संयोजक, भाजपा मीडिया, सोशल मीडिया, नमो एप, संकल्प से सिद्धि एवं विधि प्रदेश संयोजक, प्रदेश चुनाव प्रबंधन सहित कार्यसमिति सदस्य व कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

More videos

See All