सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-कभी पलायन पर मजबूर किसान आज रहा रिकॉर्ड उत्पादन

उत्तर प्रदेश में किसान की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार कृषि के साथ कृषक का विकास करने को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन में आज किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किय।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करने के साथ उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों की मेहनत को सरकार बेकार नहीं जाने देगी। हम तो आपदा में भी आप सभी के साथ खड़े हैं। आपको फसल का उचित दाम दिलाना हमारा काम है। देश के अन्नदाता को खुश रखना ही पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कभी ऐसा समय भी था कि यहां का किसान पलायन कर रहा था। हरियाणा, दिल्ली व पंजाब के साथ ही उत्तराखंड जा रहा था। हमारी सरकार ने किसानों का पलायन रोका है। जो किसान कृषि से पलायन करने को मजबूर था वो आज रिकॉर्ड उत्पादन कर रहा है। दो वर्ष पहले इसी उत्तर प्रदेश में किसान सरकारी उपेक्षा के साथ उदासीनता के कारण कृषि से पलायन करने पर मजबूर था। आज वही हमारा अन्नदाता किसान अपने परिश्रम से प्रदेश की धरती पर सोना उगलने का कार्य कर रहा है। 

More videos

See All