भाजपा विधायक पर फिर लगा महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला

पानी की समस्या लेकर आने वाली महिला पर भाजपा विधायक के लात घूंसे चलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राजकोट के भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी के खिलाफ एक महिला कमेंटेटर ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 
राजकोट पूर्व से विधायक अरविंद रैयाणी से किसी काम के सिलसिले में मिलने आई महिला कमेंटेटर का अपराध इतना भर था कि उसने अरविंद को रैयाणी के बजाए पटेल से संबोधित कर दिया। बस फिर क्या था नेताजी के समर्थक व भाजपा पार्षदों ने मिलकर महिला के साथ धक्का मुक्की कर वहां से निकाल दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब यह सब हो रहा था तब खुद विधायक अरविंद वहां मौजूद थे और समर्थकों व कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाए उकसा रहे थे। हालांकि मीडिया में मामला आते ही अरविंद ने बचाव की मुद्रा में आते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कई बार भूल हो जाती है उसके लिए महिला से माफी मांगता हूं।

More videos

See All