यूपी में सरकार व भाजपा संगठन में एक साथ फेरबदल की तैयारी, 2022 के चुनाव पर भी नजर

उत्तर प्रदेश में सरकार और भाजपा संगठन में एक साथ फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इसके चलते प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की इच्छा रखने वाले विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का इंतजार कुछ आगे बढ़ सकता है।पहले संकेत थे कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन के बाद ही मध्य जून तक प्रदेश मंत्रिमंडल में भी फेरबदल के काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। पर, बदली परिस्थितियों में भाजपा के रणनीतिकारों ने संगठन और सरकार के पुनर्गठन या फेरबदल का काम एक साथ पूरा करने का फैसला किया है। इसकी वजह से कुछ वक्त लग सकता है।
प्रदेश में 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 47 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। तभी यह उम्मीद जताई गई थी कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ अन्य विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को मंत्री बनाकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को और दुरुस्त किया जाएगा। पर, यह इंतजार खिंचते-खिंचते लोकसभा चुनाव के पार आ पहुंचा। कई कारणों से यह फेरबदल टलता गया।

More videos

See All