विकास में हिमाचल की हरसंभव मदद करेंगे : अनुराग

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र से हरसंभव मदद मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बैठकर खाका तैयार किया जाएगा। जिस विभाग को जो भी मदद चाहिए होगी वो उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मंत्रालय का वित्त प्रबंधन उनके पास है, इसलिए वित्त संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। जीएसटी को लेकर अगर व्यापारी वर्ग कोई सुझाव देना चाहे तो उनके मंत्रालय में दे सकता है। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र पहुंचे अनुराग ने ऊना में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनता को भरोसा दिया। उन्होंने राज्य में सबसे बड़ी भाजपा की जीत का श्रेय सरकार और संगठन को दिया। कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश संगठन के मुखिया सतपाल सत्ती ने जिस तरह काम किया उसके बदले भाजपा 70 साल में इतनी बड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सकी।
जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत इससे पहले अनुराग ठाकुर का ऊना, जिला कांगड़ा के देहरा व हमीरपुर में शानदार स्वागत किया गया। ऊना के मैहतपुर प्रवेशद्वार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में उनका शानदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। देहरा में उन्होंने कहा कि खैरियां में कोबरा ट्रे¨नग सेंटर के लिए जगह देखी गई है। हिमाचल सरकार व संबंधित विभाग की ओर से इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद यहां जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरा व धर्मशाला में जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। उधर नादौन के परिधि गृह में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा नेत्री अनिता ठाकुर व कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया। इसके बाद अनुराग हमीरपुर की ओर रवाना हुए। गांधी चौक पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की। अनुराग को गुर्ज व चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक बलदेव शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया।

More videos

See All