राजस्थान का पहला मेंगो फेस्टिवल शुरू

फलों के राजा आम की बांसवाड़ा में पाई जाने वाली 46 प्रजातियों से देश-दुनिया को रूबरू करवाने के लिए राजस्थान का पहला मेंगो फेस्टिवल बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ। जिला प्रशासन, कृषि अनुसंधान केन्द्र तथा बांसवाड़ा पर्यटन उन्नयन समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बांसवाड़ा मेंगो फेस्टिवल का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 


इस मौके पर बामनिया ने कहा कि यह पहला और सफल प्रयास बांसवाड़ा जिले में आम की इतनी सारी प्रजातियों की उपलब्धता को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा। उन्होंने यहां पर आम की प्रजातियों के प्रदर्शन को भी देखा तथा यहां विविध स्टाल्स पर आम प्रजातियों को चखा भी। 

फेस्टिवल में 13 स्टॉल्स पर आम की विविध 46 प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी वहीं 8 पर आम के उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया गया। एक स्टॉल तकनीकी परामर्श केन्द्र के रूप में स्थापित थी जहां पर कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक मौजूद रहकर आम के संबंध में जनसामान्य की शंकाओं का समाधान कर रहे थे।

More videos

See All