पूर्व डीजीपी और कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने उठाये पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, देखें ट्वीट

प्रदेश के पूर्व पुलिस मुखिया और कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस प्रशासन और गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने गुरुवार को श्रृखंलाबद्ध ट्वीट कर राज्य पुलिस पर कटाक्ष किया। उन्होंने पुलिस बल पर अपराध को नहीं, बल्कि मीडिया को प्रबंधित करने का आरोप लगाया।

मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करते हुए ट्वीट किया, "अचानक से राजस्थान में अपराध बढ़ा है। ऐसा लगता है कि पुलिस मीडिया को प्रबंधित कर रही है,अपराध को नहीं। जवाबदेही तय करने की जरूरत है, असंतोषजनक बहाने देने की नहीं। लोगों का भरोसा उठ गया है और सरकार बदनाम हो रही है।"

एक अन्य ट्वीट में मीणा ने कहा, "चाहे वह थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म हो या टोंक का हरभजन हत्या राजस्थान पुलिस की प्रतिक्रिया शर्मनाक है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस पीड़ितों को शिकार बना रही है और अपराधियों को बचा रही थी। नेतृत्व को गलत सूचना दी जा रही है।"

More videos

See All