छोटी उम्र से ही कार्य के प्रति गंभीर रहे पंत: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

 प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं विधायी, वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी भरपाई करना बेहद मुश्किल है। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने स्व. पंत से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी उम्र में उनके मन में काम के प्रति गंभीरता थी। यही कारण रहा कि उन्हें अंतरिम विधानसभा में अध्यक्ष बनाया गया था।
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में एक शून्य आया है। विधानसभा में भी एक रिक्तता आई है। सदन को उनकी कमी महसूस होती रहेगी। इस दौरान उन्होंने अंतरिम विधानसभा में स्व. पंत को अध्यक्ष चुने जाने संबंधी संस्मरण भी साझा किया। उन्होंने कहा कि तब भी छोटी उम्र में उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें एक अहम पद दिया गया, जिसका उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया। 

More videos

See All