परिसीमन मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाली योजना

 प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर विधानसभा की सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर मुकरते हुए लोगों से धोखा करने का आरोप लगाया है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा उन लोगों को छल रही है जिनके वोट की बदौलत उसने वर्ष 2014 के चुनाव में विधानसभा की 25 सीटें व दो संसदीय सीटें जीतकर सत्ता हासिल कर थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रलय ने दबाव में परिसीमन की योजना को 24 घंटे के अंदर ठंडे बस्ते में डालकर भाजपा ने साबित कर दिया कि लोगों के हित उसके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। रविंद्र शर्मा ने पूछा कि गुलाम कश्मीर के विस्थापितों को 30-30 लाख रुपये देने के भाजपा के वादे का क्या हुआ। उनके बच्चों को आरक्षण देने के साथ गुलाम कश्मीर के कोटे की 24 सीटों में से 8 सीटें देने की बातें कर रही हैं। 
कांग्रेस के बाद पैंथर्स भी राज्य में विधानसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा व केंद्र सरकार को घेरेगी। अब जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के चलते केंद्र सरकार जल्द परिसीमन करवाए नहीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। केंद्र सरकार के विधानसभा सीटों का परिसीमन करवाने के संकेत देने के बाद से कई राजनीतिक दल और संगठन परिसीमन करवाने की मांग को लेकर मुखर हैं। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने भाजपा को वर्ष 2014 का विजन डॉक्यूमेंट याद दिलाया, जिसमें जम्मू से राजनीतिक व आर्थिक भेदभाव को दूर करने के लिए विधानसभा सीटों का परिसीमन करवाने का वादा किया गया था।

More videos

See All