एक हजार नई रोडवेज बसें जल्द दौड़ेंगी, खाली पद भी भरे जाएंगे : खाचरियावास

राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक, सीएनजी की 1000 अत्याधुनिक बसें जल्द खरीदेगी। इससे दम तोड़ती खटारा बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दे दी है। यह बात परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कही। खाचरियावास गुरुवार को प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने उदयपुर आए थे।
उन्होंने कहा कि नई बसों के आने के बाद रोडवेज में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में करीब 3500 बसें हैं। उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि उनकी रोडवेज विरोधी नीतियों के कारण कई बसें पूरी तरह हांफ चुकी हैं। कई बसों के लिए तो स्पेयर पार्ट्स तक उपलब्ध नहीं कराए गए। अब उनकी सरकार विभिन्न गैराजों को सभी स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराएंगे ताकि कोई भी बस बेवजह गैराज में खड़ी नहीं रह सके। रोडवेज के सफल संचालन के लिए ड्राइवर-कंडक्टर, आर्टिजन ग्रेड-2-3, जेईएन जैसे अहम रिक्त पद भी भरे जाएंगे। 

More videos

See All