Mission-10 की सफलता के बाद Core group में शाह तैयार करेंगे विधानसभा चुनाव का खाका

हरियाणा में सभी दस सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बनाएंगे। कोर ग्रुप की यह बैठक 9 जून को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होगी। बैठक में ही राज्य विधानसभा की 90 में से 67 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया जाएगा।
लक्ष्य को साधने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो चुनाव के दौरान उठ सकते हैं। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शाह से अलग बैठक भी तय की गई है, इसलिए मुख्यमंत्री अपने पहले से तय फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह से 11 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।

More videos

See All