सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में करेंगे भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान राम की नगरी अयोध्या में कर्नाटक से लाई गई कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या में करीब तीन घंटा का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासनिक हल्के में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 2.30 बजे हवाई पट्टी पर उतरेगा। उनका अयोध्या में करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है। सड़क मार्ग से सीएम सबसे पहले 2.50 बजे अयोध्या शोध संस्थान पहुंचेंगे। वहां कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है और इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है।

More videos

See All