आज मुंबई में NIA कोर्ट में पेश होंगी प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव ब्लास्ट केस में पेशी

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज मुंबई में NIA अदालत में पेश होंगी. 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में उनकी आज पेशी है. उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन बीमारी की वजह से वो नहीं जा सकीं.

 प्रज्ञा गुरुवार देर रात नियमित विमान से मुंबई के लिए रवाना हुईं. वो आज मुंबई में NIA कोर्ट में विशेष जज वीएस पडलकर के सामने पेश होंगी. 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाकों के केस में उनकी ये पेशी है.प्रज्ञा को गुरुवार को मुंबई की एनआईए की अदालत में पेश होना था. लेकिन उनके वकील ने जानकारी दी कि वो हाई ब्लड प्रेशर के कारण पेश नहीं हो सकीं.
इससे पहले गुरुवार को ख़बर आयी थी कि प्रज्ञा ठाकुर बीमार हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं. शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. उनकी आंत में इंफेक्शन, कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर था. डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी,
 

More videos

See All