सरकार बनते ही वादा पूरा करने में जुटे नवीन पटनायक, प्रति माह मांगा मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड

लगातार पांचवी बार ओडिशा के बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का तेवर पिछली चार पारियों से अलग दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों से प्रत्येक माह के सात तारीख से पहले बीजद के चुनावी इश्तहार को कार्यकारी करने की दिशा में रिपोर्ट देने को कहा है। सात जून से पहले मंत्रियों को पहली रिपोर्ट देने का मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि नई सरकार के गठन के बाद 29 मई को मंत्रियों की पहली बैठक हुई थी। बैठक में चुनाव के समय लोगों से किए गए वादे को सरकार के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया था। महिलाओं के विकास, अभिवृद्धि में समान भागीदारी, कमजोर वर्ग के लोगों का विकास तथा युवा वर्ग के सपने को सफलता के साथ पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए मुख्यमंत्री ने महत्व दिया है। साथ ही 375 दिन के बाद अर्थात 2020 मई 29 तारीख को सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों को देने के लिए भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हमने जो लोगों से वादा किया है, उसे एक साल में कितना पूरा किया है या फिर पूरा करने की दिशा में किस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, उसे जनता के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अपने मंत्रियों को प्रयास करने का भी आह्वान किया है।

More videos

See All