नए लोगों के स्वागत को लगेगा 'भाजपा योगदान मेला', मिस्ड कॉल पर मिलेगी पार्टी की सदस्यता

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सदस्यता अभियान जुलाई से फिर शुरू होने जा रहा है। इस बार भी मिस्ड कॉल पर कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विरोधी दलों के नेता, कार्यकर्ता भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। नए लोगों के स्वागत के लिए 'भाजपा योगदान मेला' आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सोनार बांग्ला के पुनर्निर्माण के लिए लोगों का आह्वान किया।

More videos

See All