सीएम मनोहर लाल बोले- दिल्ली हुई हमारी, अब चंडीगढ़ की बारी, इतनी सीटें जीतने की कही बात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर हरियाणा में फिर से सरकार बनाएगी और इस कार्य में सबसे बड़ी भूमिका भाजपा कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख निभाएंगे।उन्होंने कहा हमारा हम 80-85 सीटों का झूठा दावा नहीं करते, बल्कि हम 67 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पन्ना प्रमुखों को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने नारा दिया दिल्ली हुई हमारी है - अब चंडीगढ़ की बारी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पहले एफसीआर (फूड-क्लॉथ-रेजीडेंस) यानी रोटी-कपड़ा-मकान का फैक्टर होता था। भाजपा ने बीएसपी यानी बिजली-सड़क-पानी का फैक्टर चलाया, जिस पर पिछले साढ़े चार साल से काम चल रहा है। अब भाजपा ने शी (एसएचई) फैक्टर पर काम शुरू कर दिया है, जिसका अर्थ है सिक्योरिटी, हेल्थ और एजुकेशन।

More videos

See All