हिंदू युवा वाहिनी ने जय श्रीराम के नारे लगा कर किया ममता का विरोध

हिंदू युवा वाहिनी ने जय श्रीराम के नारे लगाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध किया। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम लिखकर पोस्ट कार्ड ममता बनर्जी को भेजे हैं। गांधी पार्क के गेट पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का विरोध किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोबिंद बाधवा ने ममता को मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने कहा कि ममता का श्रीराम सुनते ही बौखला जाना उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ममता श्रीराम का नाम लेने वालों पर अत्याचार कर रही हैं। इसके बाद महानगर अध्यक्ष जीतू रंधावा ने कहा कि ममता भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहती हैं। इसलिए वह पश्चिम बंगाल में हिंदूओं के त्योहारों पर रोक लगा रही हैं।

More videos

See All