उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी टूटा बसपा का गठबंधन, राजकुमार सैनी पर जड़े ऐसे आरोप

 लोकसभा चुनाव में हार के बाद बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी अपने गठबंधन साथी दल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से नाता तोड़ लिया है। बसपा ने फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में गठबंधन तोड़ने का निर्णय किया। पार्टी ने इस दौरान अपने गठबंधन साथी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रधान राजकुमार सैनी पर गंभीर आरोप लगाए।
बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज ने राजकुमार सैनी पर भाजपा की मदद के आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि बसपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले के दम पर लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, लोकसभा जोन के प्रभारी डॉक्टर महेश, फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी मनधीर सिंह मान, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष रतिराम, पलवल जिला अध्यक्ष कमल गौतम के अलावा सभी नौ विधानसभाओं के अध्यक्ष समेत मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More videos

See All