कांग्रेस ने सीएम पर फिर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निशाने पर लिया है। इस बार कांग्रेस का आरोप है कि झारखंड प्रभारी के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक व्यक्ति को गोसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए 25 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए। आरोप यह भी है कि ये खाते मुख्यमंत्री के नजदीकी व्यक्तियों के हैं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। 
इस आरोप के समर्थन में कांग्रेस ने उक्त व्यक्ति यानी झारखंड किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतेश सिंह चौहान के व्हाट्स ऐप पर हुई बातचीत की तस्वीरें साझा की। इसके अलावा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नजदीकी बताए जा रहे संजय गुप्ता और स्टिंग प्रकरण करने वाले आयुष गौड का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह रुपयों का लेन देन करते नजर आ रहे हैं। 
 
 
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि झारखंड के एक नेता अमृतेश सिंह ने गो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने के लिए तत्कालीन झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत को रिश्वत दी थी। जब उसे आयोग का अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो अमृतेश ने पत्रकारों को यह जानकारी दे दी। 
आरोप है कि जब यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा तो उसे दिल्ली

More videos

See All