सुखद भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण करेंं: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। 

गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि सीमित प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग ही हमें सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवेदनशील है, लेकिन यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सरकार के साथ आमजन को भी अपना योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसांधनों का न्यूनतम दोहन, वन क्षेत्र में बढ़ोतरी और जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण के खतरों को दूर कर हम भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की धरोहर को बचा सकते हैं। 

More videos

See All