फिर से एक थाली में खाने को तैयार "राबड़ी-नीतीश" !!

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।
आरजेडी की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार की रात एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया द्वारा नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।” उन्होंने कहा कि नीतीश के महागठबंधन में आने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हुए थे। इससे पहले आरजेडी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आने की अपील की थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा था, “नीति यही कहती है कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। इसमें कहीं छंटाऊं और चुनने-बिनने की बात नहीं होनी चाहिए।”

More videos

See All