देश की अधिकतर समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या, नियंत्रण पाना जरूरी : शांता

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा देश के सर्वांगीण विकास के लिए गरीबों का उत्थान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा देश के 18 करोड़ अति गरीब अब भी गरीबी की कगार पर हैं। इन तक सभी विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक भेंट में दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया। शांता कुमार ने कहा कि देश की विभिन्न समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या है। इसके नियंत्रण पर गंभीरता से विचार करने की अति आवश्यकता है। शांता कुमार ने अपने प्रकाशन हिमालय पर लाल छाया तथा अन्य पुस्तकें योगी आदित्यनाथ नाथ को भेंट में दीं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शाल और प्रयागराज पुस्तक स्मारिका स्वरूप भेंट की।

More videos

See All