90 सीटों पर चुनाव लड़ेगा लोसुपा-बसपा गठबंधन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रति व्यक्त शब्दों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद तथा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक एवं सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने ऐसे अभद्र शब्दों की निंदा की है और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग अशोभनीय है तथा यह जनता का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि चौटाला जरा सोचें कि अगर उनके मुख्यमंत्री रहते ऐसी अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कोई उनके प्रति करता तो उन्हें कैसा लगता, उन्हें विचारणा चाहिए। सैनी आज नारायणगढ़ से दिल्ली जाते शाहाबाद में अल्प ठहराव के दौरान पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी-बसपा गठबंधन सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। साथ ही उन्होंने स्वयं भी विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनके गठबंधन ने प्रदेश की 7 सीटों पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

More videos

See All