नहीं लड़ूंगा विस चुनाव, पार्टी करूंगा मजबूत : तंवर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सिरसा के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नयी ऊर्जा और उत्साह से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को बदलना होगा। वे सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आप नये सिरे से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। तंवर ने कहा कि संसदीय चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 6 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि इन नतीजों से निराश होने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव पूरे उत्साह और जोश से लड़ेगी तथा विजयी होकर सत्तासीन होगी। 

More videos

See All