मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राजसमन्द जिले की भीम पंचायत समिति के देव डूंगरी गांव का दौरा किया। उन्होंने यहां ग्रामीणों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को वनाधिकार अधिनियम सहित तमाम मुद्दों पर अपने विचार और अनुभव बताए। साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास तथा प्रदेश के उत्थान में मुख्यमंत्री के योगदान की सराहना की। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वन अधिकार अधिनियम सहित अन्य विषयों पर संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी वाजिब समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण महिलाओं के समूहों और मनरेगा की महिला श्रमिकों के बीच पहुंचकर भी चर्चा की और क्षेत्र के समसामयिक हालातों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्राी का स्वयंसेवी संस्थाओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया।

More videos

See All