जयपुर की टीम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धोखा दिया !

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर दोबारा हार का स्वाद चखने के एक हफ्ते बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। कई पार्टी नेताओं ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की बात कही है। कांग्रेस के लीगल सेल के उपाध्यक्ष और जोधपुर से युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद पुरोहित ने आईएएनएस से कहा, "कई समुदायों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इनमें ब्राह्मण, राजपूत और जाट शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "यहां तक कि जयपुर से मुख्यमंत्री की टीम को भी स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं था। जयपुर टीम के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्हें पार्टी के कैंपेन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर की टीम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धोखा दिया। पुरोहित ने कहा, "हम कांग्रेस योद्धा के रूप में जन्मे हैं और मरेंगे भी कांग्रेस योद्धा के रूप में। लेकिन जब पार्टी को इस तरह मरते देखते हैं, तब हम खराब महसूस करते हैं।"

More videos

See All