आज रांची आएंगे अर्जुन मुंडा, जोरदार जश्‍न की तैयारी

Modi Sarkar 2.0 के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने के बाद पहली बार वे अपने गृह प्रदेश आ रहे हैं। मुंडा शाम चार बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रदेश भाजपा ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी है। मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके और झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा  खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए थे। 

More videos

See All