भाजपा के गुमान चाहते हैं सांसद बने रहना, 1-2 दिन में विधायक पद छोड़ने की संभावना

लोकसभा चुनाव का परिणाम आए आठ दिन हो गए। मोदी सरकार ने मंत्रियों के साथ दूसरी बार शपथ ले ली, लेकिन अब तक झाबुआ से चुने गए सांसद गुमानसिंह के इस पद पर बने रहने या न रहने पर असमंजस ही बना हुआ है। गुमानसिंह डामोर कांग्रेस के गढ़ काे ध्वस्त करने में सफल रहे, लेकिन अभी उन्हें ही इस बात की पूरी छूट नहीं मिली है कि वो किस पद पर बने रहे। 
खबर है कि वो सांसद ही बने रहना चाहते हैं। पार्टी के लोगों का कहना है, सभी यही चाहते हैं। उन्हें एक विधानसभा से जीत के बाद आठ विधानसभा के लोगों ने अपना नेता चुना। अगर वो ये पद छोड़ते हैं तो पार्टी को नुकसान होगा। दूसरा विधायक पद के लिए झाबुआ उपचुनाव में पार्टी की सफलता की संभावना भी ज्यादा बनेगी। इधर, प्रदेश संगठन ने अपना फैसला दो दिन और टाल दिया। सोमवार या मंगलवार तक निर्णय होगा। ज्यादा संभावना विधायक पद से इस्तीफा देने की है। मंगलवार तक गुमानसिंह ऐसा कर सकते हैं। 

More videos

See All