सात जून को प्रयागराज आ सकती हैं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के सात जून को प्रयागराज आने की संभावना है। उनका पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार पर मंथन करने के साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका सात जून को देर शाम अपने परनाना पं. जवाहर लाल नेहरू की जन्मस्थली स्वराज भवन पहुंचेंगी।
वहां भोजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद आठ जून को सुबह वह पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वह इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर साढ़े तीन दशक से कांग्रेस को लगातार मिल रही हार को लेकर पदाधिकारियों से मंथन करेंगी। बंजर पड़ चुकी कांग्रेस की जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए कोई नई रणनीति भी बना सकती हैं। सुगबुगाहट तो इस बात भी है कि वह कुछ पदाधिकारियों की क्लास भी लगा सकती हैं। 

More videos

See All