निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलने से उत्तराखंड की हसरतों को लगे नए पंख

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी ने उत्तराखंड की दबी हसरतों को नए पंख लगा दिए हैं। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार और गुणवत्ता को लेकर उत्तराखंड की उम्मीदें जगी हैं। साथ में राज्य को उच्च और तकनीकी शिक्षा के हब के तौर पर विकसित करने की सरकार की मंशा पूरी होने की संभावनाओं को बल मिलता दिख रहा है। यही नहीं श्रीनगर स्थित एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति समेत मौजूदा परेशानी और एनआइटी अन्यत्र शिफ्टिंग विवाद के समाधान की नई उम्मीदें बंधी हैं। 
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का प्रभार भी संभाल चुके हैं। ऐेसे में वह उच्च शिक्षा के साथ ही प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा के विकास में पेश आ रही बाधाओं से बखूबी वाकिफ हैं। 

वर्तमान में श्रीनगर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति, फैकल्टी की संख्या और क्षमता में वृद्धि के साथ ही एनआइटी विवाद राज्य के लिए खासा सिरदर्द बने हैं। उक्त दोनों ही मामलों के समाधान में एमएचआरडी की अहम भूमिका है। निशंक पर्वतीय पृष्ठभूमि से हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह उक्त दोनों की मामलों का सार्थक हल ढूंढ सकते हैं। 

More videos

See All