कांग्रेस-आप में समझौता होता तो परिणाम होते चौंकाने वाले : जयहिंद

आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा नेता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में है और वह कांग्रेस की रणनीति भी वहां पहुंचाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच समझौता हो जाता तो परिणाम कुछ अलग ही होते।
बृहस्पतिवार को आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो हालत हुए हैं उस पर पार्टी को गहन मंथन करना चाहिये और अगर कांग्रेस चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ समझौता कर लेती तो परिणाम अलग होते और दस की दस सीट भाजपा नहीं जीत पाती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को हराने में लगे हुए थे और यह साफ है कि प्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में जरूर है और कांग्रेस की हर रणनीति भाजपा के पास पहुंचती है। साथ ही उन्होंने कहा कि हार का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस की गुटबाजी भी रही और सबको पता है कि कांग्रेस के कई नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए एक-दूसरे को पीछे करने में लगे रहे, जिसके चलते प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया।

More videos

See All