हार के बाद महागठबंधन पर संकट, बड़ा सवाल- क्‍या RJD से अलग होने के मूड में है कांग्रेस?

लोकसभा चुनाव  के बाद गुरुवार को केंद्र में मोदी सरकार का शपथ ग्रहण संपन्‍न हो गया। दूसरी तरफ बिहार में हार के बाद महागठबंधन का भविष्‍य अधर में लटकता दिख रहा है। कांग्रेस अब राष्‍ट्रीय जनता दल से पिंड छुड़ाने के मूड में दिख रही है। हार की समीक्षा को ले महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के शामिल नहीं होने से यह आशंका और गहरा गई है। इसके पहले भी पार्टी के नेता आजेडी के खिलाफ बयान दे चुके हैं। उधर, कांग्रेस व आरजेडी, दोनों में फूट के संकेत मिले हैं।
विदित हो कि हालिया लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन की करारी हार हुई है। महागठबंधन को प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में केवल एक मिली, जो कांग्रेस के खाते में गई। शेष 39 सीटों पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्‍याशी विजयी रहे। इसके बाद से महागठबंधन में बयानबाजी व समीक्षा का दौर चल रहा है। साथ ही फूट की आशंका भी गहरा गई है।

More videos

See All