हवा की राजनीति नहीं, काम से मजबूत होगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अब हवा की राजनीति नहीं रही। बल्कि जमीन पर रह कर जो काम करेगा और जनता के हित में संघर्ष करेगा, उससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने हरियाणा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ काम करेगी और विधानसभा चुनाव में नजारा बदला हुआ होगा। उन्होंने कहा कि देश में स्वार्थ की राजनीति से आहत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है।
अशोक तंवर बृहस्पतिवार को मुरथल में हाईवे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वार्थ की राजनीति को देखकर बहुत आहत हुए हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को देनी चाही। इस दौरान राजकुमार कटारिया, डा. सतबीर निर्माण, निखिल मदान, कर्मबीर, दलबीर मेहरा, सतपाल चौहान मौजूद रहे।

More videos

See All