अनुराग ठाकुर बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद चुने गए भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर को मोदी-दो सरकार में मंत्री पद मिला है। अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सात बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर बाद से ही हिमाचल में अनुराग के मंत्री बनने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी। एेन मौके पर अनुराग ठाकुर को फोन आया कि वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। अनुराग के नाम की घोषणा के बाद उनके गृह जिला हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में जश्‍न का माहौल है।
अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर में प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर पर हुआ। उनके छोटे भाई अरुण धूमल जालंधर में शिक्षण संस्थान चलाते हैं। अनुराग की शादी 2002 में पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह की बेटी शैफाली से हुई। उनके दो बेटे जय आदित्य सिंह और उदयवीर सिंह हैं। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में हुई। इसके बाद दोआबा कॉलेज से स्नातक की।

More videos

See All