अजित सिंह को मात देने वाले संजीव बालियान को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को शिकस्त देने का ईनाम मुजफ्फरनगर से दोबारा सांसद बने डॉ. संजीव बालियान को मिला है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में वह फिर से मंत्री बनेंगे। उनको प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण मिला है।
लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को डॉ. संजीव बालियान ने शिकस्त दी थी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज जाट नेता तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराया था। सपा व बसपा के साथ गठबंधन के कारण मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को अपनी जीत तय लग रही थी।
इसके बाद भी संजीव बालियान ने 6526 वोट से जीत दर्ज कर ली। जाटलैंड कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से बालियान दोबारा संसद पहुंचे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन और भाजपा के ही सोहनबीर सिंह यहां से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते थे।

More videos

See All