हार से नहीं ली सीख, हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी अब भी चरम पर

लोकसभा चुनाव में देशभर में कांग्रेस की करारी हार होने के बाद भी कोई सबक नहीं सीखा गया है। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस में नेता अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़कर एक-दूसरे को नीचा साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस कभी दो से तीन गुटों में बंटी होती थी। लेकिन अब हालत यह लग रही है कि कांग्रेस पांच गुटों में बंट गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू गुट की लड़ाई लोकसभा चुनाव से पूर्व और अब चरम पर है। हार के लिए वीरभद्र के बयानों को लेकर सुक्खू गुट उनकी घेराबंदी कर रहा है। वहीं सुक्खू के राहुल के अध्यक्ष बने रहने के प्रस्ताव को लेकर वीरभद्र गुट भी कार्रवाई की मांग कर रहा है। कांग्रेस इतिहास में पहली बार एक ही बात के लिए पार्टी के दो प्रस्ताव भेजे गए हैं। एक प्रस्ताव सुक्खू ने पहले ही भेज दिया था। कांग्रेस नेता ही कहने लगे हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में क्या दो-दो अध्यक्ष हैं जो दो प्रस्ताव पारित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे गए।

More videos

See All