हार में भी संजीवनी ढूंढ रही है दिल्ली कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में भले कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर हार गई हो। लेकिन इस हार में पार्टी आंकड़ों के जरिए अपने लिए संजीवनी ढूंढ रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस का वजूद दिल्ली में इस कदर हिल गया था कि वोटर भी उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ कर दूसरे स्थान पर आई कांग्रेस अब आंकड़ों के जरिए विधानसभा चुनाव में खुद को आप से बेहतर साबित करने में लगी है। पार्टी का दावा है कि 39 विधानसभा सीटों पर 20 पर्सेंट से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि आप को सिर्फ 19 सीटों पर 20 पर्सेंट से ज्यादा वोट मिले। 
विधानसभा एरिया के अनुसार वोट के आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस फिलहाल बेहतर स्थिति में दिख रही है। पहला वोट पर्सेंट 15 से बढ़कर 21 तक आ गया है। 7 में से 5 लोकसभा सीट पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही। अब विधानसभा एरिया के अनुसार कुल 39 सीटों पर पार्टी को 20 पर्सेंट वोट मिले हैं। इसी तरह 30 पर्सेंट से ज्यादा वोट पाने के मामले में भी कांग्रेस अभी आप से बेहतर स्थिति में है। 12 सीटों पर कांग्रेस को 30 पर्सेंट वोट मिले हैं, जबकि आप को सिर्फ 5 सीटों तुगलकाबाद, देवली, आंबेडकर नगर, संगम विहार और सुल्तानपुरी में 30 परसेंट से ज्यादा वोट मिले हैं। 

More videos

See All