आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे जगनमोहन रेड्डी

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख येदुगुरी संदिंटि जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन विजयवाड़ा के समीप आईजीएमसी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर 46 वर्षीय नेता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेड्डी की पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 में से 151 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही उसने 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की।
राज्यपाल नरसिम्हन बुधवार दोपहर को हैदराबाद से विजयवाड़ा पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेड्डी अकेले शपथ लेंगे जबकि उनकी मंत्री परिषद का गठन सात जून को किया जा सकता है। नयी दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

More videos

See All