अकाली दल नेता ने कराया सर्वे, दिल्ली ने कहा दिल में केजरीवाल

अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के ट्विटर अकाउंट पर केजरीवाल के लिए खुशी की खबर आई है।दरअसल वोटर्स के सामने में छवि निर्माण में भी सोशल मीडिया सहायक होता है। इसीलिए सोशल मीडिया पर अपने प्रचार और प्रसार के लिए राजनैतिक पार्टी और नेता खूब खर्चा करते हैं। लेकिन अकाली दल के एक नेता के साथ खेल उल्टा हो गया।
गौरतलब है कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर एक पोल क्रिएट करके सवाल ट्वीट किया कि दुनिया को बताते हैं कि दिल्ली अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या सोचती है?
उन्होंने दो विकल्प दिए
  1. दिल्ली के दिल में केजरीवाल
  2. दिल्ली का ठग केजरीवाल                                                       
कुल 28418 लोगों ने इस पोल में हिस्सा लिया और 70 प्रतिशत लोगों ने कहा दिल्ली के दिल में केजरीवाल। मनजिंदर सिंह सिरसा के ट्विटर पर केजरीवाल के समर्थन में आई जनता की राय उनके लिए मुसीबत बन गई। ट्विटर पर कमेंट्स के ज़रिए लोगों ने मनजिंदर पर तंज कसे।

More videos

See All