शांता कुमार ने सराहा प्रदेश सरकार का रोपवे निर्माण का फैसला

 भाजपा नेता शांता कुमार के ख्वाब को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने स्विट्जरलैंड सरकार से वार्ता का निर्णय लिया है। इस फैसले की शांता कुमार ने सराहना की है। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल में रज्जू-मार्गों के निर्माण के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से इस संबंध में वार्ता का निर्णय लेना सराहनीय है। भाजपा ने कहा कि वर्ष 1977 में वह पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उस दौरान भी हिमाचल को स्विटजरलैंड की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प लिया था। खजियार में स्विटजरलैंड की दूरी दर्शाता हुआ एक मील पत्थर भी लगाया था। ऐसा ही मील पत्थर मिनी हिमाचल दर्शाता हुआ स्विटजरलैंड में लगाया जाना था और इसके बाद दोनों सरकारों के मध्य पर्यटन विकास की गतिविधियों का आदान-प्रदान होना था, लेकिन वह सपना सरकार के भंग होने के कारण अधूरा ही रहा।
बकौल शांता कुमार पालमपुर में रज्जू-मार्ग निर्माण की औपचारिकताएं पूरी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता वेद प्रकाश गोयल की मित्रता से यह कार्य आगे भी बढ़ा। मुंबई के एक उद्योगपति से इस संबंध में बातचीत हुई। बंदला-धौलाधार रज्जू मार्ग का शिलान्यास कर दिया गया और पीयूष गोयल भी इस दौरान मौजूद थे पर वह कार्य भी अधूरा ही रहा। शांता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की नई पर्यटन नीति प्रदेश के विकास के लिए  मील-पत्थर होगी। नई पर्यटन उद्योग नीति से विकास होगा। विश्व में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हिमाचल में नई पर्यटन नीति निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

More videos

See All