मनाेहर बाेले- उन्‍होंने प्रदेश में कीचड़ ही कीचड़ फैला रखा था, हमने इसमें कमल खिला दिया

हरियाणा में मिशन-10 कामयाब करने के बाद भाजपा खासी उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े चार साल के कामों को इस जीत का श्रेय दिया जा रहा है। भाजपा की सबसे बड़ी जीत चौटाला, हुड्डा और भजनलाल के गढ़ सिरसा, रोहतक और हिसार में हुई है। रोहतक से बाहर निकलकर सोनीपत में ताल ठोंकने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तक चुनाव हार गए।
मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल का कहना है कि कांग्रेस और इनेलो ने प्रदेश का बुरा हाल कर रखा था। प्रदेश में उन्‍हाेंने प्रदेश में कीचड़ ही कीचड़ फैला रखा था। हमने साढ़े चार साल में विकास किया और जाति-धर्म की दीवार को तोड़कर इस कीचड़ में कमल खिला दिया।

More videos

See All