राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज, हार को लेकर होगा मंथन

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज ढाई बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। बताया जा रहा है कि इसमें प्रदेश में हुई कांग्रेस कीशर्मनाक हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल खडे कर दिए हैं। इसको लेकर भी चर्चा होगी।
इस मीटिंग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार शाम को दिल्ली से जयपुर लौट आए हैं। बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए रखने को लेकर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर हंगामा होने के आसार बने हुए हैं।

More videos

See All