गुजरात में परेश धनाणी का नेता विपक्ष पद से इस्तीफा, कई और विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार

 लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद गुजरात कांग्रेस एक बार फ‍िर टूट के कगार पर है। परेश धनाणी ने नेता विपक्ष पद से इस्तीफा सौंप दिया, वहीं अल्पेश ठाकोर के साथ आठ विधायक भाजपा के पाले में जाने को तैयार हैं। भाजपा राज्यसभा चुनाव की रणनीति के तहत कांग्रेस में बड़ी सेंध लगा सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चार विधायक उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत के बाद दुबारा विधानसभा के सदस्य बन गए। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने उन्हें अपने चेंबर में शपथ दिलाई। उधर, कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके विधायक अल्पेश ठाकोर के साथ उनके समर्थक आठ और विधायक कांग्रेस से तौबा करने को तैयार हैं। अल्पेश व विधायक डॉ आशा पटेल का दावा है कि कांग्रेस में एक बड़ा धड़ा प्रदेश के पार्टी आलाकमान से नाराज है। अल्पेश का यह भी कहना है कि कमजोर नेतृत्व के कारण प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूट रही है। करीब 15 विधायक कांग्रेस को छोड़ने को तैयार हैं। बकौल अल्पेश लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला नहीं करने की सलाह दी थी।

More videos

See All