विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : निर्मल सिंह

कुरुक्षेत्र लोकसभा से कांग्रेसी प्रत्याशी रहे निर्मल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें। निर्मल सिंह अनाज मंडी पूंडरी के पूर्व प्रधान एवं सर्वजातीय विश्वास मंच के प्रधान कमलदीप हाबड़ी के निवास पर कार्यकर्त्ताओं से रूबरू हो रहे थे।उन्होंने कहा कि वैसे तो विधानसभा चुनाव अक्तूबर महीने में होने हैं लेकिन उन्हें लगता है कि अब यह चुनाव 2 महीने पहले ही प्रदेश की भाजपा सरकार करवा देगी, इसलिए प्रत्येक कार्यंकर्त्ता को कमर कसकर चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

More videos

See All