पहाड़ पर चढ़ने लगा हाथी, बसपा को पिछले चुनाव के मुकाबले मिले अधिक वोट

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाजवाटी पार्टी (बसपा) ने वोट बैंक बढ़ाया है। 2014 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी लाल हुसैन को 5949 मत पड़ थे। अबकी बार बसपा ने डॉक्टर केहर ङ्क्षसह को मैदान में उतारा था। केहर सिंह ने जहां पार्टी के वोट बैंक को बढ़ाया है, वहीं औसतन हर बूथ पर  दस्तक दी है। यही कारण है कि इस मर्तबा बसपा प्रत्याशी को 8866 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। बसपा को सबसे अधिक वोट नूरपूर विधानसभा में पड़े तो फतेहपुर, बैजनाथ, सुलह, जयसिंहपुर में भी करीब हर बूथ पर पड़े हंै। 2014 के चुनावं में लाल हुसैन को सबसे अधिक वोट इंदौरा विधानसभा से 1100 मिले थे।
साथ ही नूरपूर और फतेहपुर से भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला था। मैदानी भागों में जहां हाथी खासा भागता है, वहीं पहाड़ी रास्तों पर उसकी चाल सुस्त हो जाती है। मगर इस सुस्त चाल की बदौलत भी हाथी कांगड़ा-चंबा जैसे पहाड़ी जिलों के रास्तों में जिस प्रकार से रास्ता तैयार कर रहा है वह आने वाले समय में इसकी रफ्तार को बढ़ा सकता है। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा सात बूथ में नहीं पहुंच पाई लेकिन उसे विधानसभा क्षेत्र में 419 मत मिले हैं। इसी प्रकार सुलह में बसपा को 610, जयसिंहपुर में 605, बैजनाथ में 669, फतेहपुर में 757, इंदौरा में 577 और शाहपुर में 622 वोट मिले हैं। चंबा के चुराह में 385, चंबा में 428, भटियात में 486 वोट बसपा प्रत्याशी ने लिए हैं। पूर्व में भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर प्रदेश में खाता खोला था। लिहाजा लोकसभा चुनाव में जो वोट इस मर्तबा बसपा को मिले हैं वह उसकी हिम्मत को बढ़ाने वाले है।
 

More videos

See All