कुशवाहा काे झटका: लोकसभा के बाद विधानसभा-परिषद में भी RLSP का खाता बंद

लोकसभा के साथ बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में भी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का खाता बंद हो गया। उसके दो विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर के अलावा विधान परिषद सदस्य संजीव  श्याम सिंह रविवार को विधिवत जदयू के सदस्य हो गए। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इन तीनों सदस्यों की जदयू में विलय संबंधी अर्जी मंजूर कर ली। इन विधायकों ने 24 मई को जदयू में अपने गुट के विलय की अर्जी दी थी। 
मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने के विरोध में इन विधायकों ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया था। अपना गुट बना लिया था। इस गुट को चुनाव आयोग ने भी राज्य स्तरीय दल की मान्यता दी थी। आज इसी गुट का जदयू में विलय हो गया। अब ये तीनों सदन के भीतर जदयू सदस्य की हैसियत से बैठेंगे। इसके साथ ही विधान मंडल के दोनों सदनों में रालोसपा का कोई नामलेवा नहीं बचा है। ललन पासवान चेनारी तथा सुधांशु शेखर हरलाखी के विधायक हैं। इन दोनों की जीत के साथ विधानसभा में जदयू विधायकों की संख्या 73 हो गई है। 

More videos

See All